मिर्जापुर राजगढ़ क्षेत्र में खड़ी ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो पिता पुत्र की मौत ड्राइवर व दो अन्य घायल
मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के पास बीती देर रात करीब 12 बजे के आस पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी जो मिर्ज़ापुर से सोनभद्र के लिए जा रही थी, सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में पीछे से बोलेरो टक्करा गयी, बोलेरो में सवार डॉक्टर पिता व उसके एक पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी , जब कि बोलेरो ड्राइवर, डॉक्टर की पत्नी व एक अन्य पुत्र घायल हो गया , जिसका इलाज जारी है , घटना गुरुवार देर रात मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर थाना राजगढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई , सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगा कर किसी तरह से ट्रेलर में फंसी बोलेरो गाड़ी को बाहर निकलवा कर घायलो इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरो ने दो लोगों मृत घोषित कर दिया , बुरी तरह से घायल ड्राइवर को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया , दो लोगो का इलाज किया जा रहा है , डॉक्टर पंकज पांडेय मूल रूप से सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली गांव के रहने वाले थे , जो सप्ताह में तीन दिन मिर्ज़ापुर व तीन दिन सोनभद्र क्लिनिक पर बैठकर मरीज देखते थे , गुरुवार की देर रात वो अपनी पत्नी व दो बेटो के साथ सोनभद्र जा रहे थे कि थाना राजगढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के पास सड़क किनारे खड़े खड़े ट्रेलर में उनकी बोलेरो जा घुसी , दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गयी, तो वही तीन लोग घायल हो गए , मृतकों की पहचान डॉक्टर पंकज पांडेय, व उनका बेटा नभ्य कुमार पांडेय उम्र करीब 15 वर्ष के आस पास के रूप में हुई , जबकि डॉक्टर की पत्नी अनीता पांडेय, छोटा बेटा जय कुमार पांडेय, और ड्राइवर अमर नाथ, घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है , घटना गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे के आस पास की बताई गई है ,