मिर्जापुर मड़िहान विधायक चुनावी माहौल में भी जमकर निभा रहे है अपने निजी सम्बन्धो को किया धुंआधार कार्यक्रम
मिर्जापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल चुनावी माहौल के महासंग्राम में भी अपने निजी सम्बन्धो को जमकर निभा रहे है, अपने किसी भी कार्यक्रम को छूटने नही दे रहे, देर सवेर हर कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत कर रहे, आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम मड़िहान विधानसभा क्षेत्र पटेहरा के ग्राम देवरी कलां में भोला पाल के सुपौत्री की शादी मे शामिल होने उनके घर पहुंचे , राजगढ़ के ग्राम कुंदरुफ मे भारतीय जनता पार्टी के बुथ अध्यक्ष हीरामणी यादव की पुत्री के शादी मे शामिल हुए , वहा से निकलकर विधायक जी जमालपुर के ग्राम मनऊर के रहने वाले किसान इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजवन पटेल की माता के निधन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए, सोनभद्र के राबर्टसगंज पहुंच अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह पम्मी, संतोष सिंह शगुन, राम कुमार सिंह एवं समाजसेवी मोतीलाल सिंह, भोला सिंह सहित तमाम अन्य और भी लोग मौजूद रहे , उसके बाद ग्राम नुनौटी में अर्जुन पाल के पुत्र के तिलक एवं गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नुनौटी पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए ,