मिर्जापुर मड़िहान विधायक का क्षेत्र में तूफानी चुनावी दौरा दर्जनों कार्यक्रम में चार सौ पार का जनता में भरा जोश
मिर्जापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी दौरा करते हुए दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हुए , उदघाट्न समारोह सहित कई शादी समारोह के दर्जनों कार्यक्रम में जनता के बीच मोदी सरकार की चर्चा करते हुए चार सौ पार का जनता व कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा, विधायक जी सर्व प्रथम चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेढ़ुआ मे केo केo सिंह ढाबा एवं रेस्टोरेंट का फीता काटकर उदघाट्न किया, मौजूद लोगों में चार सौ पार का जोश भरा, वह से जमालपुर क्षेत्र के ग्राम शेरवां (व्यास नगर) पहुंचकर दिलीप बियार के माता के निधन के उपरांत तेरहवीं मे शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित कर सतेशगढ़ के ग्राम कनवही में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने गांव मे जनसंपर्क कर जनता से लोकसभा चुनाव में वोट मागां, लोगो से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया, और 4 जून को 400 पार का नारा दिया , ग्राम मड़फा में पंचम पाल के यहां लड़की की शादी मे शामिल हुए, ग्राम अमोई में अभिमन्यु सिंह के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर विधायक जी ने अपनी शोक संवेदना प्रकट किया, इसी प्रकार ग्राम अमोई मे हंसलाल सिंह के बहु के निधन पर शोक प्रकट कर ग्राम अमोई में चुनावी जनसंपर्क भी किया, वह से ग्राम डढ़िया (डिहुरी) भांवा में अनूप कुमार सिंह के नवनिर्मित आवास के गृहप्रवेश में शामिल होकर मौजूद लोगों से चुनावी चर्चा किया , ग्राम तेलियापुर (धनसीरिया) मे अरविंद कुमार मिश्र के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर विधायक जी ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की, उसके बाद राजगढ़ के ग्राम गढ़वा के रहने वाले अखिलेश्वर सिंह कप्तान की भतीजी की शादी में शामिल होने अद्धिका पैलेस धनसीरिया पहुंचे, देर रात्रि तक पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अन्य कार्यक्रमो में शामिल होते हुए, मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में अन्य कार्यक्रमो के साथ साथ चुनावी दौरा करते रहे , चार सौ पार का जनता में जोश भरते रहे ,