मिर्जापुर मड़िहान विधायक आज जनपद बस्ती में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार की योजनाओं की भरी हुंकार
मिर्जापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार, व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओ के बारे में जनता को बताते हुए जनपद बस्ती में चुनावी हुंकार भारी, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सिर्फ मिर्ज़ापुर ही नही प्रदेश के अन्य जनपदों में तमाम कार्यक्रम में अक्सर भाग लेने के लिए जाते है , उसी के तहत आज विधायक जी जनपद बस्ती में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के कार्यक्रम में पहुँचने से पहले जगह जगह उनकी गाड़ी को रोककर फूलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, आज बस्ती मे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया था, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शिरकत किया था, मड़िहान विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा के आज हम सभी पिछड़ों को एकजुट होकर आने वाले 25 मई को लोकप्रिय सांसद व प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को भारी से भारी मतो से जीताने का काम करेंगे, जिससे दलितो, पिछड़ों सहित सबका विकास हो सके, उसके बाद विधायक जी ने कहा कि 4 जून को इस बार फिर मोदी सरकार अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया,