मिर्जापुर मड़िहान क्षेत्र में बाइक सवार बिजली पोल से टकराया चालक कि मौत पीछे बैठा फरार
मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के बसही गांव के पास बीती रात करीब 12 बजे के आस पास एक बाइक सवार की मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गयी , इस दुर्घटना में बाइक चालक कि मौत हो गयी , तो वही बाइक के पीछे बैठा उसका साथी फरार दुर्घटना होते ही मौके से फरार ही गया , मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया , जिसे डाक्टरो ने जिला मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया , इलाज के दौरान 27 वर्षीय प्रदीप पाल जो थाना सन्तनगर क्षेत्र के बनकी सहरसा गांव का रहने वाला था उसकी मौत हो गयी , हादसे में प्रदीप पाल व रामबाबू कोल दोनो को गंभीर चोट आ थी , लेकिन बाइक पर बैठा रामबाबू मौके से फरार हो गया , पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई को पूरा किया ,