मिर्जापुर मड़िहान क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता ने पंखे में साड़ी के सहारे लगाई फांसी परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के पटेवर गांव में 30 वर्षीय विवाहिता आरती ने पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया , मिली जानकारी के अनुसार मड़िहान क्षेत्र के पटेवर गांव के रहने वाले राणासिंह की 30 वर्षोय पत्नी आरती परिवार के लोगो को खाना खिलाकर अपने कमरे में सोने चली गई , जब शाम तक वह कमरे से बाहर नही निकली तो परिजन जाकर आवाज लगा दरवाजा पिटे फिर भी कोई कमरा नही खुला और नाही कोई आवाज आयी , जिस पर परिजनों ने खिड़की से जाकर देखा तो फांसी के फंदे से आरती लटकती दिखाई दी , सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज , मृत्यक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, पति, देवर, और दो ननद सहित कुल 6 लोगो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया ,