मिर्जापुर में वायरल बुखार व डेंगू का कहर जारी एक गांव में अब तक 5 की मौत से मचा हड़कंप
मिर्जापुर जनपद के थाना कछवा थाना क्षेत्र के बजरढिहा गांव में वायरल बुखार और डेंगू का कहर बनकर पूरे गांव में कहर बन कर अपना प्रकोप दिखा रहा है , अब तक सिर्फ इस गांव में 5 लोगो की मौत हो जाने से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया है , जब कि सैकड़ो की संख्या में लोग वायरल बुखार और डेंगू से बीमार चल रहे है, पूरे गांव में वायरल बुखार और डेंगू तांडव कर रहा है , जिससे हर कोई दहशत में है, इस वायरल बुखार और डेंगू के चपेट में आने वाले व्यक्ति का अचानक से प्लेटलेट्स गिरने से बड़ी समस्या हो रही है, सरकारी अकड़े के हिसाब से नजर डाले तो अब तक 5 लोगो की मौत हो चुकी है, अगर उस गांव के ग्रामीण के की माने तो बीते 25 दिनो में 10 से 12 लोगो की जान जा चुकी है,