मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टाइम टू टाइम कार्यक्रम रहेंगे एक घंटा 40 मिनट
मिर्जापुर लालगंज में आज आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टाइम टू टाइम कार्यक्रम प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में एक घंटा 40 मिनट तक रहेंगे , नौ बजकर 35 मिनट पर लखनऊ के लामार्टिनियर कॉलेज मैदान से हेलीकाप्टर से चलेंगे, 10 बजकर 45 मिनट पर हेलीकाप्टर से विंध्यवासिनी मंदिर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे , 10 बजकर 50 मिनट पर माँ विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन के साथ ही निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे , 11 बजकर 05 मिनट पर लालगंज के लिए रवाना होंगे ,11 बजकर 15 मिनट पर कार्यक्रम स्थल लालगंज के बापू उपरौध इंटर कालेज के पहुंचेंगे , 11 बजकर 20 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करेंगे , 12 बजकर 25 मिनट पर मिर्जापुर के लालगंज से प्रयागराज के लिए रवाना होने जाएंगे ,