मिर्जापुर में भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ पथराव कोच के शीशे टूटे
मिर्जापुर में भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अप गाड़ी संख्या 12335 पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव कर कोच के शीशे को तोड़ दिया , मिली जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से जैसे ही भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अप गाड़ी संख्या 12335 मिर्ज़ापुर की ओर रवाना हुई थी अभी थोड़ी ही दूर ट्रेन पहुंची हुई थी कि रास्ते मे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ट्रेन पर पथराव कर कोच के शीशे को तोड़ दिया , गनीमत रहा कि इस पथराव में यात्रा कर रहे किसी यात्री को कोई नुकसान नही हुआ , मिर्ज़ापुर स्टेशन पर पहुँची ट्रेन के बाद यात्रियों ने इसकी सूचना मिर्जापुर आरपीएफ को दिया , आरपीएफ द्वारा यात्रियों से जांच पड़ताल करने के बाद ट्रेन को असज के लिए रवाना किया गया ,