मिर्जापुर में पद का दुरुपयोग करने वाले चकबंदी अधिकारी निलंबित कई और पर हुई कार्यवाही
मिर्ज़ापुर भ्रष्टाचार और कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रदेश के चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने चकबंदी विभाग के दो जिलों के चकबंदी अधिकारियों को निलंबित कर दिया, जिसमे मिर्ज़ापुर और बांदा के चकबंदी अधिकारी शामिल है , दोनों चंकबंदी अधिकारियों को निलंबित करते हुए इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये गए है, बता दे कि मिर्ज़ापुर में ग्राम नवैया की चक संख्या-950 आदि से मृतक शेषनरायन सिंह की वरासत मनमाने तौर पर बिना जांच चार बार पृथक-पृथक आदेश पारित कर पद का दुरुप्रयोग किये जाने एवं बाद संख्या-174, धारा-12 में बिना दस्तावेज का सम्यक् परीक्षण और जांच के नामान्तरण आदेश दिनांक पारित करने के लिये चकबंदी अधिकारी राजेन्द्र राम को निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं,