मिर्जापुर में गंगा नदी एक दिन में 70 सेमी के हिसाब से बढ़ रही आगे खतरे के निशान से है अभी काफी दूर
मिर्जापुर में गंगा नदी कुछ दिन स्थिर होने के बाद फिर बढ़ने लगी, आज सुबह 8 बजे जारी MCD रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में गंगा नदी 70 सेमी बढ़ गयी , चारो तरफ व पहाड़ी क्षेत्रों में लगतार बरसात होने की वजह से तमाम नदियों का जल स्तर बढ़ रहा , कुछ जगहों पर लोगों को बाढ़ के संकट से जूझना पड़ रहा है , हर तरफ नदिया उफान पर है, जिसका असर मिर्ज़ापुर से होकर गुजरने वाली गंगा नदी पर भी देखने को मिल रहा है , कुछ दिन स्थिर होने के बाद आज सुबह 8 बजे MCD रिपोर्ट में 70 सेमी गंगा नदी बढ़ गयी , बरहाल मिर्ज़ापुर में अभी खतरे के निशान से गंगा नदी काफी दूर है , लेकिन जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर लिया है , बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में 37 बाढ़ चौकियां बनाई गई है , मिर्ज़ापुर में चेतावनी बिन्दू 76.724 मीटर है, और खतरें का निशान 77.724 मीटर पर हैं, आज जारी आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी का जल स्तर 64.64 मीटर दर्ज किया गया ,