मिर्जापुर में एक बाइक पर आधा दर्जन नाबालिग युवक हाइवे पर भर रहे फर्राटे दुर्घटना को दे रहे दावत
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर एक बाइक पर आधा दर्जन सवार युवको द्वारा हाइवे पर मोटरसाइकिल को फर्राटेदार चलाते हुए चले जा रहे है, जो किसी बड़ी दुर्घटना को प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर दावत देने से कम नही, बाइक सवार आधा दर्जन युवकों को देखकर ये कहना मुश्किल नही की जनपद में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया , ये वीडियो आज शनिवार सुबह 10,45 बजे का है, जो थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के सेमफोर्ड स्कूल के सामने से बनाया गया है, इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि वीडियो को संज्ञान लेते हुए, यातयात इंचार्च और सम्बंधित थाने को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ,