मिर्जापुर में आम आदमी पार्टी ने आतिशी के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई
मिर्जापुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने आतिशी के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया , दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ लेने पर मिर्जापुर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी द्वारा उन्हें बधाई दी गयी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में कचहरी स्थित पार्टी के कार्यालय पर आतिशी के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर उन्हें बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर आपस में खुशियों का इजहार किया गया ,