मिर्जापुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी
मिर्जापुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा अक्षय तृतीया के पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम जयंती मनायी गयी, इस दौरान ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार अन्याय के संहारक भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आराध्य देव हैं, भगवान परशुराम का संपूर्ण जीवन अन्याय के खिलाफ न्याय की पुनः स्थापना के लिए समर्पित रहा , अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सांस्कृतिक पर्व के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाने का कार्य करता है, अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के पूर्व संध्या पर आयोजित भगवान परशुराम जी की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व स्पेशल जुडिशल मजिस्ट्रेट गोपाल दत्त दुबे ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया , कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनीकुमार पांडे तथा अन्य पदाधिकारी द्वारा भगवान परशुराम जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कार्य करके किया गया ,