मिर्जापुर में 26 मई को बरकछा में जनसभा करने आ रहे है प्रधानमंत्री मोदी भाजपा नेताओं ने भीड़ के लिए झोंकी ताकत
मिर्जापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा में आगामी 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल चुनावी जनसभा के मद्देनजर तैयारियां जोरशोर से किया जा रहा है, कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है , जनपद के हर क्षेत्र में नेताओ द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की जा रही है , आगामी 26 मई को मोदी जी की जनसभा को लेकर आज जनसभा स्थल पर रैली प्रभारी व पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी की जनसभा में लाखों की भीड़ आने का अनुमान है , तीसरी बार प्रधानमंत्री जी मिर्ज़ापुर में अनुप्रिया पटेल के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे , मोदी जी की जनसभा में लाखों की संख्या में जनता उन्हें सुनने के लिए आएंगे जिसके व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता लगे हुए है ,