मिर्जापुर मुख्यालय पर आप कार्यकताओ द्वारा अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जोरदार प्रदर्शन
मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर आज आप कार्यकताओ द्वारा अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज बड़ी संख्या में आप कार्यकताओ द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाये, आप कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को तत्काल छोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया , आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए शराब घोटाले के फर्जी मुकदमे में मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया , इसके विरोध में संपूर्ण भारत देश में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छोड़ने के लिए अपनी मांग को रखते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे ने कहा कि यदि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी को जल्द ही भाजपा सरकार फर्जी मुकदमे से बाहर कर रिहा नहीं करती है तो यह आंदोलन और भी व्यापक पैमाने पर संपूर्ण देश में चलता रहेगा,