मिर्जापुर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियो का कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ विधायक मड़िहान ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
मिर्जापुर में 23 सितम्बर को मझवां विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर गांव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को देखते हुए आज कार्यक्रम स्थल की तैयारियो का जायजा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश साकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और उनके साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड, पार्किंग वगैरह का निरीक्षण करते हुए तैयारियी का जायजा लिया , उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बरौधा मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई, जिसमे विधानसभा मझवा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की दृष्टि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 23 सितम्बर के प्रस्तावित जनसभा को एक विशाल जनसभा बनाने पर बैठक मे कार्यकर्ताओ और पार्टी नेताओं के बीच चर्चा हुई , बैठक में में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विधायक सोनभद्र भूपेश चौबे, जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ,