मिर्जापुर मड़िहान क्षेत्र के कलवारी गांव में सिंचाई के लिए पाइप निकाल रहे युवक की सांप डंस से मौत
मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी माफी गांव में धान के सिंचाई के लिए पाइप निकालने गए किसान युवक को पाइप के अन्दर छुपकर बैठा जहरीले सांप ने डंस लिया , सांप काटने से जानकारी होते ही किसान युवक को लेकर परिजन इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुचे जहा डाक्टरो ने किसान युवक को मृत घोषित कर दिया , युवक के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया , मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक रामबदन पुत्र जेठू जो कलवारी माफी गांव का ही रहने वाला था , वह अपने खेत में सिंचाई के लिए रख्खे पाइप को निकाल रहा था , उसी पाइप के अंदर छुपा कर बैठा जहरीले सांप ने उसे डंस लिया , जिसकी मौत हो गयी , सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,