मिर्जापुर मड़िहान क्षेत्र के कलवारी के पास कोहरे की वजह से पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली खम्भे से टकराई
मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी के पास आज सुबह करीब 5:00 के आस पास कोहरे की वजह से एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकराई गयी , गनीमत रहा की कोई बड़ा हादसा होने से बच गया , बताया गया कि पिकअप गाड़ी सोनभद्र के घोरावल से टमाटर लादकर मिर्जापुर मंडी आ रहा था , सुबह कोहरा होने के कारण कलवारी पेट्रोल टंकी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया , पिकअप ड्राइवर अमन शुक्ला पुत्र तारकेश्वर शुक्ला उम्र करीब 24 वर्ष बच गया , टकराने के बाद पिकअप पर लदा टमाटर सड़क के चारो तरफ फैल गया ,