मिर्जापुर मंडी चौकी के पास ARTO की गाड़ी से ऑटो की टक्कर पलटने से कई दर्शनार्थी घायल
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली के मंडी चौकी के पास ARTO वाहन चेकिंग की गाड़ी को देख हड़बड़ाहट में ऑटो की एआरटीओ की गाड़ी मे टक्कर होकर पलट गयी जिसमे सवार करीब आधा दर्जन दर्शनार्थी आटो पलटने से घायल हो गए , ऑटो पलटा देख मौके से एआरटीओ भाग निकले , घायलो को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया , मिली जानकारी के अनुसार एआरटीओ का वाहन चेकिंग के लिए गाड़ी साइड लगवा रहे थे , सामने से दर्शनार्थियों से भरी आ रही आटो यूपी 63 एटी 7574 अनियंत्रित होकर एआरटीओ की गाड़ी से टकराकर पलट गया , जिसमे सवार करीब आधा दर्जन दर्शनार्थी घायल ह गए , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कोतवाली कटरा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल 1.देव प्रकाश मौर्या पुत्र हीरालाल उम्र करीब-30 वर्ष व 2.राधा पुत्री रामराज उम्र करीब-20 वर्ष निवासीगण विजयपुर थाना विन्ध्याचल जिन्हें ज्यादा को चोटे आयी दोनों को इलाज के लिए जिला मण्डलीय चिकित्सालय भिजवाया ,