मिर्जापुर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा का तबादला डॉ मुथुकुमार स्वामी बी नए आयुक्त बनाए गए
लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन ने बीती रात कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया , प्रदेश में बीते दो तीन दिनों से लगातार आईएएस अफसरों के तबादले हो रहे है , मिर्जापुर के मंडलायुक्त रहे योगेश्वर राम मिश्रा को बस्ती का नया आयुक्त बनाया गया है , तो वही विंध्याचल मंडल में डॉ मुथुकुमार स्वामी बी प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है , नवदीप रिणवा को अलीगढ़ का नया आयुक्त बनाया गया , उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक आईएएस जगदीश को बनाया गया है , जब कि आईएएस अखंड प्रताप सिंह को गृह विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है ,