मिर्जापुर बालू लदे ट्रक पर मिले शव के बाद फरार संदिग्ध की तस्वीर जारी कर पुलिस ने युवक की पहचान व सूचना देने की मांगी मदद
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौंधा तिराहे के पास बीते 08 मई बुद्धवार को बालू लदे एक ट्रक पर उसके ड्राइवर का शव मिला था, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए तमाम सीसीटीवी फुटेज को चेक कर संदिग्ध खलासी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी करते हुए आम जनमानस से फरार संदिग्ध की पहचान व सूचना देने की मदद मांगी है , पुलिस ने लोगो से अपील किया कि सीसीटीवी फोटो में दिख रहे व्यक्ति के सम्बन्ध में किसी प्रकार की कोई भी सूचना प्राप्त हो तो संदिग्ध आरोपी की पहचान कराने में मदद करते हुए, निम्न नंबरो पर सूचना दे , हम आपको बता दे कि थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज तिराहे के पास बालु लदे ट्रक में हत्या कर युवक के शव को छिपाकर रखने के सम्बन्ध में फ़ोटो में दिखाई पड़ रहा संदिग्ध आरोपी बताया गया, जिसकी पहचान कराने में पुलिस ने मदद मांगी है, की इन नम्बरो पर फोन कर सूचना दे, 1- पुलिस अधीक्षक 9454400299, अपर पुलिस अधीक्षक नगर- 9454401104, क्षेत्राधिकारी नगर- 9454401590, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कटरा- 9454404010