मिर्जापुर फरार चिटफंड कंपनियो पर जल्द कसा जायेगा शिकंजा निवेशकों में जागी उम्मीद
मिर्जापुर अपर जिलाधिकारी के कार्यालय पर आज ठगी का शिकार हुए निवेशकों की भारी भीड़ देखा गया , दरसल फरार चिटफंड कंपनियां में जिन निवेशकों ने अपना जमा पूंजी जमा किया था , उनके फरार होने से गरीब निवेशक नाउम्मीद होकर बैठ गए थे , लेकिन आज अपर जिलाधिकारी के कार्यालय पर निवेशकों के चिटफंड कंपनियो के बांड और आधार कार्ड को जमा कराया जा रहा , जिससे उनके अन्दर उनकी जमा पूंजी मिलने की एक उम्मीद जाग गयी है , निवेशकों की भारी भीड़ को देखते हुए ऐसा लग रहा है फरार चिटफंड कंपनियो पर जिला प्रशासन जल्द ही शिकंजा कस सकता है , गरीबों का जमा पूंजी लेकर फरार हो चुकी चिटफंड कंपनिया के बांड और आधार कार्ड एडीएम कार्यालय में जमा कर रहे निवेशकों में एक उम्मीद की किरण जाग गयी है , हम आपको बता दे कि गरीब गांव देहात के हजारों लोग अपना जमा पूंजी चिटफंड कम्पनियों में जमा किये थे , मौका देखकर बहुत सी कंपनियां फरार हो गई ,