मिर्जापुर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिलने पर ट्रेन को चुनार रेलवे स्टेशन पर रोका गया
मिर्जापुर पूरी से दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिलने पर ट्रेन को चुनार रेलवे स्टेशन पर रोककर चेकिंग किया जा रहा है , बम होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कम्प मच गया , आनन फानन में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को चुनार स्टेशन पर रोककर बम निरोधक दस्ता द्वारा चेकिंग किया जा रहा है , पूरे चुनार स्टेशन परिसर को सिल कर दिया गया है , जीआरपी , आरपीएफ और बम निरोधक दस्ता के साथ चुनार स्टेशन पर अग्निशमन विभाग व एंबुलेंस व रेलवे के आलाधिकारी मौके पर मौजूद है , चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर हो चेकिंग की जा रही है , डगमगपुर स्टेशन मास्टर को वाकी टाकी पर ट्रेन के इंजन में बम की सूचना मिली थी , की झिंगुरा स्टेशन के पास ट्रेन में धमाके होंगे , खबर मिलते ही रेलवे के आलाधिकारी व पुलिस सक्रिय होकर चुनार स्टेशन पर ट्रेन को रोककर चेकिंग किया जा रहा है ,