मिर्जापुर पहुंचे सपा प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिंद ने अनुप्रिया पटेल पर साधा निशाना बोले परिवार के लोगो को आगे बढ़ाया
मिर्जापुर समाजवादी पार्टी से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद पहली बार मिर्ज़ापुर पार्टी कार्यालय पहुंचे , सपा के लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिंद मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सपा के जिला पार्टी कार्यालय लोहोय ट्रस्ट पर पत्रकार वार्ता करते हुए, मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि अपना दल ने लोगों को मजबूत बनाने के बजाय जो सीटे उनके खाते में आई उसे अपने परिवार को दिया, भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद का आरोप लगाती है लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण उनके गठबंधन के साथी अपना दल एस में देखने को मिलेगा, उन्होंने आगे कहा बेरोजगारी इस कदर है मिर्जापुर में कोई उद्योग धंधा नहीं लगाया गया.पीतल उद्योग का काम होता था लेकिन नोटबंदी और जीएसटी की वजह से वह भी बंद हो गया है. मिर्जापुर के लोगों ने अगर हमें मौका दिया तो हम उद्योगपति हैं. मिर्जापुर में फैक्ट्री लगाने का और मजदूरी के लिए बाहर जाने वाले लोगों को यही रोजगार उपलब्ध कराने का काम करेंगे. पुराने उद्योग धंधे जो बंद है उन्हें चालू करने का काम करेंगे. हलिया लालगंज समेत कई जगह पानी की समस्या है जनता मौका देगी. तो पानी की समस्या पर भी काम करेंगे, मिर्ज़ापुर में भले ही लोकसभा चुनाव आखरी चरण में है , लेकिन आरोप प्रत्यारोप का चुनावी बिगुल का आगाज आज से शुरू हो गया ,