मिर्जापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दी गयी गार्ड ऑफ ऑनर
मिर्जापुर के मझवां विधान सभा क्षेत्र के चंदईपुर में आयोजित वृहद रोजगार मेला एवं टेबलेट वितरण समारोह कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दी गई, उप मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में उतरते ही, तमाम भाजपा जन प्रतिनिधियों द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया , इसके बाद उनका काफिला मझवां विधान सभा क्षेत्र के चंदईपुर में आयोजित कार्यक्रम वृहद रोजगार मेला एवं टेबलेट वितरण समारोह स्थल के लिए रवाना हुआ ,