मिर्जापुर पड़री क्षेत्र के तोसवां गांव में एक पुलिया के नीचे बोरे में भरा एक युवक का मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के तोसवां गांव में पचपुलिया के नीचे सफेद रंग की बोरी में भरा एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया , बताया गया कि सुबह जब ग्रामीण पुल के पास बैठे तो वहां से बदबू आ रही थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी , मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस द्वारा बोरी में देखा गया तो एक युवक का पैर दिखाई पड़ा जिसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया मौके पर थाना पड़री पुलिस ने पहुंचकर देखा तो बोरे में 30 वर्षीय के आस पास के युवक का शव भरा हुआ था , पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , थानाध्यक्ष पड़री ने बताया की मृत युवक नीले रंग का लोअर पहना हुआ है, लाश एक दो दिन पहले की लग रही है , पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई ,