मिर्जापुर नरायनपुर के पास अजमेर सियालदह ट्रेन में धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरातफरी
मिर्जापुर नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पास आज अजमेर सियालदह ट्रेन के जनरेटर बोगी से धुआं निकलने देख यात्रियों में हड़कंप मच गया , ट्रेन को लोको पायलट द्वारा तत्काल रोका गया , ट्रेन की पहिये से धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरातफरी मच गया , ट्रेन रुकते ही सभी यात्री बाहर निकलकर उठ रहे धुंए का जायजा लेने जनरेटर बोगी की तरफ बढ़ने लगे , लोको पायलट ने ट्रेन की पहिये से निकल रहे धुआं को बुझाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया , इस दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा , मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार आज सुबह लगभग 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज की ओर जा रही दिल्ली सियालदा एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पास पहुची की अचानक ट्रेन के पहिये से धुआं निकलने लगा , ट्रेन चालक ने धुआं देख ट्रेन को खड़ी कर दिया , धुंआ इंजन के पीछे लगे जनरेटर बोगी के पहिए से निकल रहा था , कुछ देर बाद रेलवे के कर्मचारियों ने पहिया से उठ रहे धुआं को फायर बुकेट से ठंडा कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया , इस दौरान लगभग 15 मिनट के ट्रेन रुकने की वजह से दिल्ली हावड़ा रूट बाधित रहा , धुंआ निकलने की वजह का पता नही चल सका ,