मिर्जापुर नगर पालिका व कछवा नगर पंचायत मतगणना के लिए खोले जा रहे बॉक्स
मिर्जापुर नगर पालिका और कछवा नगर पंचायत वार्ड सदस्यों के हुए चुनाव का मतगणना के लिए जीआईसी में अधिकारियों द्वारा बॉक्स खोले जा रहे है , सुबह 8 बजते ही अधिकारी व कर्मचारी अपने डियूटी में लग गए , नगर पालिका मिर्ज़ापुर की मतगणना 114 टेबल पर , कछवां नगर पंचायत की मतगणना आठ टेबल पर बॉक्स को खोला जा रहा है , उसके बाद बैलेट पेपर को प्रत्याशियों के लिए पड़े मत को अलग अलग किया जाएगा , तब गिनती शुरू होगी