मिर्जापुर नगर पालिका ईओ अंगद गुप्ता को शासन ने लापरवाही बरतने को लेकर हटाया
मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के ईओ अंगद गुप्ता को शासन ने कार्य मे लगातार लापरवाही बरतने को लेकर उनको हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया , अंगद गुप्ता की शिकायत लगातार लंबे समय से सभासद कर रहे थे , बोर्ड की बैठक में भी ईओ अंगद गुप्ता को हटाने की मांग सभासदों ने किया था , जिसको लेकर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखा था , लगातार मिल रही शिकायतों को शासन ने गंभीरता से लेते हुए , मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के ईओ अंगद गुप्ता को सिर्फ मिर्ज़ापुर से हटाया ही नही बल्कि बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया ,