मिर्जापुर नगर के बड़ी बसई में पुलिया के नीचे नहाते समय दो मासूम की डूबकर मौत
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसई में आज पुलिया के नीचे जमे पानी मे नहाते समय दो मासूम बच्चो की डूबकर मौत हो गयी , बताया गया कि थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसई के पास दोपहर लगभग दो बजे के आस पास हथिया फाटक के रहने वाले दो किशोर जिशान पुत्र नूरुद्दीन उम्र करीब लगभग 12 वर्ष व नियामत अली पुत्र जफरे आलम उम्र करीब 13 वर्ष पुलिया के नीचे जमे बारिस के पानी मे नहाते समय डूब गए , स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दिया , सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कोतवाली कटरा, नटवा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दिनों बच्चो के शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पुरा किया ,