मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना में प्लास्टिक पाइप की गोदाम में लगी भीषण आग
मिर्जापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना स्थित एक बाउंड्री में रख्खे सरकारी पेय जल योजना की प्लास्टिक की पाइप गोदाम में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गया, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक गोदाम में रख्खे पेय जल योजना की प्लास्टिक की सारी पाइप जलकर खाक हो गया , बताया गया कि कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था , स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , तब तक भीषण आग से लाखों रुपए की पाइप जलकर खाक हो चुका था , थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना स्थित एक बाउंड्री में गोदाम में रख्खे सभी प्लास्टिक के पाइप सरकारी पेय जल योजना के अंतर्गत सड़को पर बिछाई जाने वाली थी, जिससे हर घर नल योजना में लगाया जाता ,