मिर्जापुर दुःखद खबर अपर आयुक्त डॉo विश्राम यादव की पत्नी की बीती रात आकस्मिक निधन
मिर्जापुर बीती देर रात सोमवार को दुःखद ख़बर हो गयी विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉo विश्राम यादव की पत्नी की बीती रात आकस्मिक निधन हो गया, अपर आयुक्त डॉo विश्राम यादव की पत्नी की पत्नी की तबियत अचानक से बीती देर रात बिगड़ गयी , उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले पर मौजूद लोग उन्हें रात करीब 9 बजे लेकर जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहा डॉक्टरों की टीम द्वारा तत्काल उनके इलाज को शुरू कर दिया गया, जिला मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ तरुण सिंह ने बताया कि उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी, इलाज का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका , पत्नी की तबियत बिगड़ने के दौरान डॉ विश्राम यादव लखनऊ में थे, अपर आयुक्त की पत्नी की तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, एसपी अभिनंदन समेत तमाम अधिकारी मंडलीय अस्पताल पहुंच गए थे, डॉ विश्राम यादव देर रात लखनऊ से मिर्ज़ापुर पहुंचने पर उन्होंने अपने परिजनों से बात कर अपनी पत्नी का शव लेकर अपने पुश्तैनी गांव प्रयागराज के हड़िया क्षेत्र के कटहरा के लिए रवाना हो गए , अपर आयुक्त डॉo विश्राम यादव मिर्ज़ापुर के काफी लोकप्रिय अधिकारियों में से एक थे, वो अपर आयुक्त से पहले मिर्ज़ापुर जनपद के सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी रह चुके है ,