मिर्जापुर थाना सन्तनगर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मिर्जापुर थाना सन्तनगर पुलिस ने दहेज हत्या के दर्ज मामले में आज दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मिली जानकारी के अनुसार थाना सन्तनगर क्षेत्र में पटेहरा कला गांव में पिछले दिनों एक विवाहिता द्वारा फांसी लगा लिया गया था, विवाहिता के परिजन राजकुमार पुत्र रामदेव कोल निवासी शेरूआ थाना मड़िहान द्वारा दहेज की मांग को लेकर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट में नामजद अभियुक्त 1. परदेशी पुत्र तेजई व 2. रामबाबु पुत्र परदेशी निवासीगण ग्राम पटेहराकलां सुरियहवा थाना सन्तनगर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए दोनो को जेल भेज दिया ,