मिर्जापुर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के घाट से एक वृद्ध ने गंगा नदी में कूदकर किया आत्म हत्या
मिर्जापुर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के घाट पर आज सुबह एक वृद्ध पहुचकर सीधे गंगा नदी में छलांग लगा दिया , आस पास के लोग कुछ समझ पाते वो गहरे पानी मे डूब गया , मिली जानकारी के अनुसार सन्तोष शर्मा पुत्र स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा उम्र लगभग 62 वर्ष जो बुंदेलखंडी के रहने वाले थे , काफी दिनों से बीमार चल रहे थे , बीमारी से तंग आकर आज वह पक्के घाट पर पहुचकर गंगा नदी में कूद गए , आस पास के लोग उंन्हे बचाने का प्रयास करते तब तक गंगा नदी के गहरे पानी में वह डूब गए , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे वृद्ध की खोज करा रही थी , घाट पर मौजूद लोगों के अनुसार सन्तोष गंगा घाट पर आया और अपना चप्पल उतारकर सीधा पानी में तेजी के साथ आगे बढ़ने लगा , घाट पर मौजूद लोगों ने आवाज भी लगाई की आगे पानी गहरा है , तब तक वह पानी मे समा गए , पुलिस द्वारा डूबे व्यक्ति की गोताखोरों की मदद से खोज कराया जा रहा है ,