मिर्जापुर थाना पड़री क्षेत्र के आमघाट में पेड़ से गिरे आम को बिनने पर हुआ बच्चो के बीच विवाद बड़ो में चले लाठी डंडे छः घायल
मिर्जापुर थाना पड़री क्षेत्र के आमघाट गांव में पेड़ से नीचे गिरे आम को बिनने को लेकर दो बच्चो के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो बच्चो के बड़ो में जमकर लाठी डंडे चले , जिसमे छः घायल घायल हो गए है , एक कि हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया गई , बताया गया कि पेड़ गिरे आम को बिनने पर दो बच्चों के बीच विवाद बढ़ बड़ो तक पहुंच गया, दिनों पक्ष लाठी डंडे से लैस होकर एक दूसरे पर टूट पड़े, जमकर कर हुई मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग व दूसरे पक्ष के एक लोग घायल हो गए, मारपीट में घायल, एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया, मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वही पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमघाट में दो पड़ोसी पक्ष में बच्चों द्वारा आम तोड़ने की बात को लेकर विवाद व मारपीट हो गयी थी, जिसमें एक पक्ष के 05 लोग तथा दुसरे पक्ष के 01 लोगो को चोट आयी है, सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना पड़री पुलिस मौके पर पहुँच कर घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया, उभय पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,