मिर्जापुर तीन नगर पालिका एक नगर पंचायत व सदस्यों की मतगणना टोटल 160 टेबलों पर होगी
मिर्जापुर जनपद के तीन नगर पालिका एक नगर पंचायत व वार्ड सदस्यों के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से टोटल 160 टेबलों पर होगी , अगर सिलसिले वार देखे तो मिर्जापुर नगर पालिका की मतगणना 114 टेबल पर , कछवां नगर पंचायत की मतगणना आठ टेबल पर , अहरौरा नगर पालिका की मतगणना 14 टेबल पर और चुनार नगर पालिका की गणना 24 टेबलों पर कराई जाएगी , हर टेबल पर पांच कर्मचारी होंगे , चारों निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में है , तो वही सभासद के लिए 526 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा , जिला प्रशासन की ओर से मतगणना सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इन्तेजाम किया गया है , बिना पास किसी की इंट्री नही होगी , मिर्जापुर व कछवां की मतगणना जीआईसी महुवरिया में होगी , तो अहरौरा चुनार की मतगणना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री विश्राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में होगी ,