मिर्जापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र के नौगवां गांव से दो दिन पूर्व बारात से गायब युवक का घर से कुछ ही दूर मिला शव
मिर्जापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के नौगवां गांव से दो दिन पूर्व बारात से अजय कुमार नामक एक युवक गायब हो गया था, आज उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर भूसे के खलियान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कम्प मच गया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के ग्राम नौगवां में दो दिन पूर्व आयी बारात में वर व वधु दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था, उक्त विवाद के बाद से वधु पक्ष का एक युवक अजय पुत्र पहलोदी उम्र 21 वर्ष जो उसी गांव का था गायब हो गया था, परिवार की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा अजय की तलाश शुरू किया गया , आज ग्राम नौगवां भूसे के खलिहान में अजय का शव होने की सूचना मिली , सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन' सहित फील्ड यूनिट, डॉग स्कॉड व थाना ड्रमण्डगंज पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, पुलिस द्वारा घटना से सम्बन्धित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, साथ ही शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की जा रही है ,