मिर्जापुर टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी सपा मुखिया से मुलाकात के बाद मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
मिर्जापुर टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी अपने पुरखों की खोई हुई राजनीति जमीन को तलाशने के लिए बीते दिनों कांग्रेस पार्टी को छोड़कर ममता बनर्जी के टीएमसी में शामिल हुए थे , बीते दिनों टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे, वहा से लौटकर सीधा मिर्ज़ापुर आये और लोगो से मिले , मीडिया से बात करते हुए, टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव मिर्जापुर संसदीय सीट से लड़ने का इच्छा जताई, उन्होंने कहा कि टीएमसी और सपा के गठबंधन के सीटों का जल्द होगा एलान, उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का ज्यादा से ज्यादा सांसद जीते जहां से गठबंधन तय करेगा वहां से हम चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर हमला बोलते हुए कहां की मिर्ज़ापुर के 80 प्रतिशत लोग उनके मंत्रालय को नहीं बता पाएंगे, क्योंकि उन्होंने अपने मंत्रालय से कम से कम काम इस जनपद में कराया है ,