मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर आज ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर आज सरकार द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए ऑन लाइन हाजिरी नियम जारी करने के बाद, आज जिला मुख्यालय पर सभी शिक्षकों ने एक जुट होकर सरकार के नियम के खिलाफ प्रदर्शन किया , बताया गया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के सभी शिक्षक विद्यालय में पढ़ाने के बाद जिला मुख्यालय पर पहुंचकर एक जुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया , शिक्षकों का कहना है कि 8 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से हम लोग विरोध करते हुए पढ़ाने का काम करेंगे , शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंप कर कहा गांव में सड़क न होने से ऑनलाइन हाजिर होना संभव नही, साथ ही नेटवर्क न होने से भी ऑनलाइन हाजिरी लगाना भी संभव नहीं है , सरकार अगर हम शिक्षकों की मांग पूरी नहीं करती है तो 15 जुलाई को जिला मुख्यालय और इसके बाद सरकार का घेराव करने का काम करेंगे ,