मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया को बीती रात उनके बेडरूम में सर्प ने डंस लिया
मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया को बीती देर रात जब सोने के लिए अपने बेडरूम में गये तो बेडरूम के अंदर पहले से ही मौजूद एक सर्प ने उन्हें डंस लिया , बिना समय गवाए जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया जिला मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंच गए, तत्काल डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया , अब बिल्कुल स्वस्थ बताए गए , जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने बताया कि हो सकता है बाथरूम के रास्ते बेडरूम के अंदर आ गया होगा , पैर लटकाकर बैठे की सर्प ने पैर में डंस लिया , जिला मंडलीय चिकित्सालय के इमरजेंसी में उनका इलाज किया गया , इलाज के बाद अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया ,