मिर्जापुर जिला अस्पताल में इलाज कराने आये युवक ने होमगार्ड के सर पर किया हमला
मिर्जापुर जिला मंडली अस्पताल में इलाज कराने आये एक युवक ने एक्सरे रूम के बाहर डियूटी पर तैनात होमगार्ड के सिर पर पत्थर मार कर घायल कर दिया , घायल होमगार्ड को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुचाया गया , बताया गया कि एक युवक जो जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया हुआ था , वह बिना पर्चा बनवाये एक्सरे रूम में पहुंचकर हंगामा करने लगा , डॉक्टर द्वारा युवक से कहा गया कि पर्चा बनवा लाओ तो युवक एक्सरे रूम में हंगामा करने लगा , वहा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने होमगार्ड के सर पर पत्थर से मार कर घायल कर दिया , जिससे होमगार्ड जवान घायल हो गया , युवक मौके से फरार ही गया , घायल होमगार्ड को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया , जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया ,