मिर्जापुर जिगना क्षेत्र में चार दिन से गायब 08 वर्षीय मासूम आज शव मिलने से नाराज परिजनो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर थाना जिगना क्षेत्र के मुराजपुर गांव से बीते चार दिन से गायब 08 वर्षीय मासूम का आज शव दूसरे घर मे रख्खी उपली में मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते चार दिनो से गायब मासूम की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही की गयी, आज मासूम का शव मिलने पर नाराज परिजनो समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए, मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत करते हुए, तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना पर 8-9 वर्षीय बालिका के घर वापस न आने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा बालिका की तलाश करायी जा रही थीं , कि आज दिनांकः14.05.2024 को थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुराजपुर गांव में ही स्थित बालिका के दूसरे घर में रखी उपली में उसका शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज, फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड सहित थाना जिगना एवं अन्य थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, परिजनों की आशंका के आधार पर 03 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आगे की कार्यवाही की जा रही है, मृतका के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है,