मिर्जापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
मिर्जापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से आज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में दो युवको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मिली जानकारी के अनुसार थाना चिल्ह पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाही करते हुए, नाबालिक लड़की को बरामद कर अभियुक्त महेश मौर्या पुत्र काशी मौर्या निवासी ग्राम हलका थाना पड़री को धारा 363,366,120बी भादवि व 16/17 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया , तो वही थाना कछवां पुलिस द्वारा भी नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में थाना कछवां क्षेत्र से अभियुक्त अनूप मोदनवाल पुत्र महेश मोदनवाल निवासी ग्राम मझवा थाना कछवां को गिरफ्तार किया , पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनो आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए दोनो को जेल भेज दिया ,