मिर्जापुर जनपद के S N पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल व इण्टरमिडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर बनाया रिकार्ड
मिर्जापुर जनपद के नगर क्षेत्र में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित S. N. पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओ ने एक बार फिर 2023-24 में हाई स्कूल परीक्षा परिणाम व इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में टॉप करते हुए, अपने माता पिता के साथ साथ अपने विद्यालय के नाम को भी गौरवान्वित किया, घोसित परिणाम में जहा हाईस्कूल में 26 बच्चों ने 96.8% से लेकर 90.2% तक अंक प्राप्त किया, तो वही इण्टरमिडिएट में 96.8% से लेकर 89% तक अंक प्राप्त कर टॉप में फिर रिकार्ड बनाया, सभी छात्र छात्राओं को अपने अपने परीक्षा परिणाम का पता चलते ही एक अजीब से खुशी की लहर दौड़ गयी, S.N.पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह व संध्या सिंह ने सभी छात्र व छात्राओ को मिठाई खिलाते हुए अपना आशीर्वाद देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दिया , सुधांशु सरोज ने 96.8% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया, तो वही हाईस्कूल में आयुषी ने 96.8% अंक प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ साथ अपने विद्यालय के नाम को भी गौरवान्वित किया, इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सिंह सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को मिठाईयाँ खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किये, और विद्यालय के शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कठिन परिश्रम एवं उचित मार्ग दर्शन का ही परिणाम है कि बच्चों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया, विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती संध्या सिंह ने विद्यालय के गौरव को ऊँचा करने वाले छात्रों के यश और कीर्ति के लिए मंगल कामना की और उन्होने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य, अरूण पाठक के उचित मार्ग निर्देशन में पठन-पाठन का कार्य अच्छे ढंग से किया गया, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि जो छात्र/छात्रा शिक्षकों के उचित मार्ग निर्देशन में संयम, निष्ठा, लगन और विश्वास के साथ अध्ययन का कार्य करेगें निश्चित रूप से प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगें और आगे चल कर देश की प्रगति में सहभागी बनेगे, इंटरमीडिएट में सुधांशू सरोज- 96.8%, ध्रुव यादव- 96.2%, श्रेजल सिंह- 96%, तेजश्वनी तिवारी- 95.8%, आयुष केशरी- 93.2%, शिवांगी विश्वकर्मा- 92.6%, हिमांशु जायसवाल- 92.6%, हर्ष बिन्द- 91.8%, प्रणय त्रिपाठी91.8%, आर्यन शर्मा- 91.4%, आर्यन शर्मा- 91%, शरद सिंह- 91%, सुहाना सिंह- 90.6%, आयुष अग्रहरि- 9.6%, वंशिका केशरवानी- 89.8%, वर्षा मिश्रा- 89.8%, श्रेय केशरी- 89.4%, आयुष यादव- 89.4%, वन्या मिश्रा- 89.2%, प्रतीक तिवारी- 89% अंक प्राप्त किये, इसी तरह से हाईस्कूल में 26 छात्र/छात्राओ ने 96.8% से लेकर 90.2% तक अंक प्राप्त किया,