मिर्जापुर छानबे विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 14 टेबलों पर 28 से 31 राउंड में होगी
मिर्जापुर 395-छानबे विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से पालटेक्निक में शुरू होगी , 14 टेबलों पर कराई जाएगी , विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 28 से 31 राउंड होगी , पार्टी प्रत्याशियों के परिणाम पहले राउंड से ही थोड़े थोड़े आने शुरू हो जाएंगे , 14 टेबलों पर 19 टीम मतगणना करेंगी , हर टीम में एक मतगणना सुपरवाइजर , दो मतगणना सहायक , एक माइक्रो आब्जर्वर होंगे , छानबे विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला अपना दल (एस) से रिंकी कोल और सपा से कीर्ति कोल के बीच होने की संभावना है , तो वही कांग्रेस पार्टी से अजय कुमार समेत कुल आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है , कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी , बिना पास किसी की इंट्री नही होगी , कोई भी अंदर मोबाइल नही ले जा सकता ,