मिर्जापुर चुनार सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम पर गुरु दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओ की भारी भीड़
मिर्जापुर चुनार सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर स्वामी अड़गड़ानंद महराज के दर्शन के लिए लाखो श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी, आज गुरु पूर्णिमा पर्व पर देश के कोने कोने से पहुंचे चुनार क्षेत्र के शक्तेशगढ़ में स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में गुरु दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओ की लम्बी कतार लगी रही , लाखो भक्तों का जन सैलाब आश्रम में उमड़ पड़ा, गुरु का दर्शन पाने के लिए भोर से ही भक्त लाइन में लगे रहे, स्वामी अड़गड़ानंद जी महराज सुबह 5 बजे गुरु पूजन के बाद सत्संग हाल में पहुचें, भक्त जयकारा लगाते हुए गुरु देव के दर्शन का आशीर्वाद प्राप्त कर धीरे धीरे आगे बढ़ते रहे , पुलिस प्रशासन द्वारा आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम आने वाले हर मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था, बड़ी व छोटी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया था ,