मिर्जापुर चुनार राजगढ़ मार्ग पर एक कार पेड़ से टकराकर हवा में उछलकर मकान की छत पर जा टिकी दो लोग गम्भीर रूप से घायल
मिर्जापुर थाना चुनार क्षेत्र के राजगढ़ मार्ग भमरिया गांव के पास तेज रफ्तार इंडिगो कार एक पेड़ से टकराकर हवा में उछलकर एक मकान की छत पर उसका पिछला हिस्सा जाकर टिक गया, कार में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए, दोनो को घायलो को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, घायल दोनो की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया , मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल युवक शुभम और रितिक जनपद सोनभद्र घोरावल के रहने वाले थे, जो वाराणसी से अपने घर की ओर घोरावल वापस आ रहे थे, की थाना चुनार क्षेत्र के राजगढ़ मार्ग भमरिया गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई , टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा उछलकर पास के एक मकान की छत पर जाकर टिक गया , कार में सवार दोनो युवक शुभम और रितिक बुरी तरह से घायल हो गए , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा किया ,