मिर्जापुर चुनार जीआरपी ने चेकिंग के दौरान दो बड़े बैग से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया बरामद तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर चुनार जीआरपी ने चुनार रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास मौजूद दो बड़े बैग की चेकिंग किया तो पुलिस के होश उड़ गए , दोनो बैग में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के 239 शीशी 8-पीएम और 77 शीशी ऑफिसर चॉइस बरामद किया, बड़ी मात्रा में ट्राली बैग के साथ मौजूद शराब तस्कर को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जीआरपी पुलिस द्वारा बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 29400 रुपये बताई गयी , गिरफ्तार शराब तस्कर कुंदन कुमार थाना लखी सराय जनपद लखीसराय बिहार का रहने वाला बताया कि बिहार में शराब बंद होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब ले जाकर बिहार में महंगे दामों में बेच दिया करते हैं , पुलिस द्वारा कानूनी कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया ,