मिर्जापुर चुनार किले को लीज पर देने की योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ कैबिनेट की आज हुई बैठक में 32 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गयी , जिसमे से एक प्रस्ताव मिर्जापुर जनपद के चुनार किले को लीज पर देने की भी प्रस्ताव पास हो गया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में जिन 32 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है , उसमे उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग का होगा गठन , शिक्षा चयन आयोग का मुख्यालय प्रयागराज में होगा , शिक्षा चयन आयोग में कुल 12 सदस्य बनाए जाएंगे , डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़ा प्रस्ताव भी पास हुआ , जिसमे केंद्र-राज्य 60-40% व्यय कर करेंगी डिजिटल क्रॉप सर्वे , 90 साल की लीज पर ई-टेंडर के माध्यम से दी जाएंगी ऐतिहासिक इमारतें , पुराने किलों का हेरिटेज होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल के रूप में विकसित किया जाएगा , पुराने ऐतिहासिक किलों का मूल स्वरूप नहीं बदला जाएगा , छतर मंजिल, चुनार किला मिर्जापुर लीज पर दिया जाएगा , भरुआ सागर किला झांसी, बरसाना जल महल मथुरा लीज पर दिया जाएगा , बैठक में यूपी बाटा टूरिज्म स्पोर्ट पॉलिसी 2023 को मंजूरी मिली , बुंदेलखंड का एरिया एडवेंचर स्पोर्ट एक्टिविटी हब बनेगा , कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि अधिनियम में संशोधन मंजूर किया गया , दुधवा नेशनल पार्क के पास टूरिज्म एक्टिविटी बढ़ाएंगे , सस्ती 5-G सेवा से जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हुआ , जल आधारित पर्यटन एवं सहायक क्रीड़ा नीति 2023 पास , अयोध्या शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित की जाएगी , 40 मेगावॉट क्षमता की सोलर विद्युत परियोजना स्थापित होगी , 21 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी योजना ,